बलरामपुर। नगर पालिका प्रांगण में मंगलवार को शिविर लगाकर पालिका कर्मचारियों से उनके मोबाइल में नमो एप डाउनलोड कराने के साथ ही उन्हें एप के उद्देश्य और खूबियों के बारे में जानकारी भी दी गई।
भाजपा जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी एवं चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि नमो एप के माध्यम से कर्मचारी अपनी उपलब्धियों को प्रधानमंत्री मोदी से भी साझा कर सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, संजय शुक्ल, गौरव मिश्र, अंकित त्रिपाठी, शिवम मिश्र व अंशूमाली भारतवंशी सहित सभी पालिका कर्मी मौजूद रहे।