फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बसों में शीशे टूटे मिले तो जिम्मेदार होंगे चालक-परिचालक

Tue, 19 Dec 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ठंड में बस यात्रा करने के दौरान यात्रियों को ठंडी हवा के थपेड़ों से बचाने की जिम्मेदारी अब रोडवेज बस के चालक-परिचालकों की होगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने डिपो की कई बसों की जांच करते हुए चेताया है कि बसों की खिड़की के शीशे दुरुस्त कराने का दायित्व संबंधित बस के चालक परिचालक का होगा। ऐसे में अगर यात्रा के दौरान यात्रियों ने खिड़की से ठंडी हवा आने की परेशानी बताई तो संबंधित चालक-परिचालक के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने कहा कि ठंड के दौरान यात्रा करने में यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी न आने पाए। इसके लिए अनफिट बसों को किसी भी तरह से ऑन रूट नहीं दौड़ना चाहिए। बसों को रूट पर लाने से पहले उसकी खिड़कियों में शीशे लगे हैं अथवा नहीं, कोई शीशा छोटा या बड़ा न हो, ताकि ठंडी हवा बसों में प्रवेश कर सकें व वाइपर चालू होना चाहिए। किसी भी स्थिति में टूटे शीशे की बसों को रूट पर न दौड़ाया जाए। कहा कि ठंडी हवा के साथ ही कोहरे में हादसों से बचने के लिए हेड लाइट में ऑल वेदर बल्ब का लगा होना भी अनिवार्य किया गया है। बस में यदि कोई दिक्कत है तो वर्कशॉप में मरम्मत के बाद ही बसों को लेकर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें