फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती कर दोगुनी करें आय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर चीनी मिल द्वारा सोमवार को ग्राम भंभरी में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में किसानों को गन्ना प्रबंधन का तरीका बताते हुए अगेती प्रजाति के गन्ना बुवाई के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान चीनी मिल द्वारा कृषि यंत्र व जैव उर्वरक पर किसानों को मिलने वाले अनुदान की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

गोष्ठी को संबोधित करते हुए सहायक गन्ना प्रबंधक विजय शुक्ला ने किसानों को गन्ने में लगने वाले वाली रेड राड बीमारी के लक्षण व उसके निदान के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कृषकों से अपना सर्वे सट्टा, पेड़ी, पौधा, प्रजाति, आधार कार्ड संख्या, बैंक खाता व मोबाइल नंबर आदि की जांच कर लेने का अनुरोध भी किया।
सहायक महाप्रबंधक गन्ना आरपी शाही ने शरदकालीन गन्ना बुवाई के लाभ, गन्ना बंधाई व मिट्टी चढ़ाई के बारे में जानकारी दी। इकाई प्रमुख योगेश कुमार सिंह ने कहा कि गन्ना उत्पादन की लागत मंहगाई के चलते बढ़ती जा रही है। खेत की जुताई, बीज, उर्वरक व डीजल प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है ऐसे में कृषक वैज्ञानिक विधि से खेती करके अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। उत्पादन अधिक होने से ही किसानों को लाभ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि यंत्र, जैव उर्वरक, कीटनाशक दवाओं तथा असिचिंति क्षेत्रों में डीप बोरवेल लगाने के लिए चीनी मिल द्वारा दिए जाने वाले अनुदान एवं सुविधाओं की जानकारी भी किसानों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें