बलरामपुर। उद्योग व्यापार मंडल भगवतीगंज की एक बैठक सोमवार को नगर स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुई। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल भगवतीगंज इकाई का गठन किया गया।
संरक्षक बाबूलाल अग्रवाल की उपस्थिति में सदस्यों ने तारा चन्द्र अग्रवाल को भगवीगंज इकाई का अध्यक्ष प्रीतम सिन्धी व श्याम सुंदर केसरवानी को उपाध्यक्ष, संजय कुमार अग्रवाल को महामंत्री, पवन कुमार अग्रवाल, पवन कुमार जायसवाल व अभिषेक सिंघल को महामंत्री, जनक लाल साहू को कोषाध्यक्ष, उमेश चन्द्र गुप्ता व प्रदीप कुमार अग्रवाल को आडीटर चुना।
इसके अतिरिक्त अशोक कुमार जायसवाल, देवीकांत अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, राज कुमार महेश्वरी, महेश कुमार, मनोज कुमार, प्रवीण, मनीष कुमार तुल्सयान, वीरेन्द्र कुमार अग्रवाल, सत्यनरायन, केदारनाथ, विनोद कुमार केसरवानी, हर्षित गोयल व राजेश कुमार केसरवानी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है।