फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के आवेदन लंबित मिलने पर डीएम खफा

विज्ञापन
बलरामपुर के गैसड़ी ब्लॉक का निरीक्षण करते डीएम विपिन कुमार जैन ।-संवाद
विज्ञापन
गैसड़ी। ब्लॉक मुख्यालय का सोमवार को जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने निरीक्षण किया। उन्होंने पेंशन रजिस्टर, रिकॉर्ड रूम, संपत्ति रजिस्टर, जन्म-मृत्यु पंजीकरण रजिस्टर, परिवार रजिस्टर नकल, जी रामजी योजना, मॉडल प्रधानमंत्री आवास समेत कई अभिलेखों की जांच की। फाइलों की खराब स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जन्म प्रमाणपत्र के कई आवेदन लंबित पाए जाने पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी नंदकुमार पांडेय को फटकार लगाई। संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों को कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए तथा लंबे समय से निष्क्रिय एक तकनीकी सहायक को हटाने के निर्देश भी दिए। कर्मचारियों की संख्या और उपस्थिति की भी जानकारी ली गई। सहायक विकास अधिकारी कार्यालय व सरकारी आवास परिसर का भ्रमण कर झाड़ियों व गंदगी पर नाराजगी जताई और साफ-सफाई व सुंदरीकरण कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा बहुओं के साथ बैठक कर सरकारी अस्पतालों में सामान्य प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल लाएं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित बैठक, घर-घर जागरूकता अभियान चलाने तथा पोषण ट्रैकर पर सही सूचना दर्ज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी नगर पंचायत गैसड़ी कार्यालय पहुंचे, जहां सभासद संगठन अध्यक्ष राजेंद्र पटवा रामू के नेतृत्व में नौ सभासदों ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बोर्ड की बैठक नियमित नहीं होती, सभासदों के प्रस्तावों को नजरअंदाज किया जाता है और विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं बरती जाती। इस दौरान करीमुल्ला, राकेश जायसवाल, सबूर अहमद, सरोज चौरसिया, बृजेश यादव, लालजी, जमील अहमद व जलालुद्दीन सहित अन्य सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें