फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आकांक्षी जिले में 50 करोड़ 27 लाख 41 हजार रुपये की 296 विकास परियोजनाओं से वित्तीय वर्ष 2022-23 में तमाम विकास कार्य कराए जाएंगे। बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में इन परियोजनाओं तथा इन पर होने वाली खर्च की धनराशि का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत के सभागार में बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक आयोजित हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान 296 विकास परियोजनाओं के प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा की गई। चर्चा के बाद इन परियोजनाओं पर खर्च होने वाले 50 करोड़ 27 लाख 41 हजार 296 रुपये के बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक में गत वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा कर अधिकारी एवं प्रभारी अपर मुख्य अधिकारी गौरव वाजपेयी ने प्रस्तुत किया।
वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कुल 40 करोड़ 84 लाख 61 हजार 589 रुपये आय का प्रावधान किया गया है। इसमें गत वित्तीय वर्ष का अवशेष तीन करोड़ 20 लाख 11 हजार 589 रुपये भी शामिल है। इसी वित्तीय वर्ष में अनुदान सहित कुल 37 करोड़ 22 लाख आठ हजार 232 रुपये के व्यय तथा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए तीन करोड़ 62 लाख 53 हजार 357 रुपये की बचत का भी प्राविधान किया गया है।
विज्ञापन

इस वित्तीय वर्ष में कुल 62 करोड़ 88 लाख 79 हजार रुपये आय का प्रावधान अनुदान सहित बैठक में सर्वसम्मति से पास किया गया। बैठक में नौ विकासखंडों के 44 ग्राम पंचायत सदस्यों के त्यागपत्र को भी मंजूर कर लिया गया। बैठक में जिला पंचायत के लाइसेंस शुल्क में बढ़ोत्तरी करने के निर्णय को भी मंजूरी दी गई। विकास कार्यों के लिए सभी जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव पेश कर अध्यक्ष से अनुमोदन कराने को कहा गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने बैठक की समाप्ति पर मौजूद सभी सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में श्रावस्ती सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह, पूर्व मंत्री व सपा विधायक डॉ. एसपी यादव, श्याम मनोहर तिवारी, शिक्षक नेता अशोक कुमार पांडेय समेत सभी जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें