फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ 91 लाख रुपए से कराया जाएगा क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्न हुई। इसमें क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए पांच करोड़ 91 लाख रुपये की कार्ययोजना मंजूर की गई। इस दौरान सरकार की महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों के प्रस्तावों के आधार पर गांवों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास में अब कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बीडीओ अनूप सिंह ने सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। पिछली बैठक के प्रस्ताव पर हुए कार्यों तथा खर्च का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया। विशिष्ट अतिथि व हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा सांसद प्रतिनिधि यूपी सिंह ने अमृत सरोवर, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, किसान सम्मान निधि व प्रधानमंत्री अन्न योजना आदि के बारे में जानकारी दी।
बीईओ समय प्रकाश पाठक ने शिक्षा तथा सीडीपीओ संदीप कुमार ने बाल विकास एवं पुष्टाहार के संबंध में जानकारी दी। अन्य अधिकारियों ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं से अवगत कराया। बैठक में सर्वसम्मति से क्षेत्र के विकास के लिए पांच करोड़ 91 लाख रुपये की कार्ययोजना मंजूर की गईं। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख महंत वीरेंद्र दास, राम करन मिश्र, शत्रुघ्न मिश्र, हुकुम सिंह, अजय श्रीवास्तव, गंगाराम सहित तमाम बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें