फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देने में फेल विभाग, मिली 69वीं रैंक

Wed, 26 Jun 2024 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिषदीय स्कूलों में नामांकन हो या फिर मिड डे मील का संचालन, स्कूलों को निपुण बनाने की बात हो या फिर अन्य योजनाओं को धरातल पर उतारने की योजना...देवीपाटन मंडल के चारों जिले पिछड़ गए हैं। 20 जून को जारी की गई रैंकिंग में बलरामपुर को 69वीं रैंक मिली है। वहीं बहराइच को 47वीं, गोंडा को 60वीं व श्रावस्ती को 74वीं रैंक मिली है। रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद अब विभागीय अधिकारी सुधार की योजना तैयार करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने निर्माण, शिक्षक प्रशिक्षण, प्री प्राइमरी, वित्तीय, डीबीटी यूनिफाॅर्म, पुस्तक के साथ ही मैपिंग व मिड डे मील सहित बालिका शिक्षा को आधार मानकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की तो हालात काफी चौंकाने वाले निकले। कहीं पर डीबीटी में स्थिति ठीक नहीं मिली तो कहीं पर निर्माण कार्य की स्थिति सही नहीं मिली। इस पर स्कूली शिक्षा की महानिदेशक कंचन वर्मा ने 20 जून को मई माह की रैंकिंग जारी की। इसमें बलरामपुर जिले को जहां 69वीं रैंक मिला है, वहीं बहराइच को 47वीं, गोंडा को 60 वीं और श्रावस्ती को 74वीं रैंक मिली है।


कार्य में सुधार का दिया गया है निर्देश



विभाग की योजनाओं के क्रियांवयन को लेकर प्रदेश स्तर पर होनी वाली समीक्षा में मई माह की रैकिंग मंडल के चारों जिलों को सुधार का निर्देश दिया गया है। वैसे मई माह में चुनाव का असर पड़ा है। अब इसके लिए बीएसए के साथ बैठक की गई है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राम सागर पति त्रिपाठी, एडी बेसिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें