फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय शुरू कराने की मांग

विज्ञापन
लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात करते सदर विधायक पल्टूराम व तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर विधायक पल्टूराम एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने सोमवार को लखनऊ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की। डिप्टी सीएम को मांगपत्र सौंपकर नवनिर्मित अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का संचालन शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

सदर विधायक ने मांगपत्र में कहा है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल चिकित्सालय एवं जिला महिला अस्पताल में चिकित्सक एवं कर्मियों की भारी कमी है। चिकित्सकों की कमी से मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मरीजों को निजी अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है। विधायक ने जिले के सरकारी अस्पतालों में स्वीकृत पद के सापेक्ष चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती किये जाने तथा नवनिर्मित अटल बिहारी बाजपेयी चिकित्सा महाविद्यालय का संचालन जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें