बलरामपुर के शंकरसिंह भट्टे के पास घटना की छानबीन करती पुलिस।-संवाद
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिरसिया तुलसीपुर मार्ग पर शंकर सिंह के भट्ठे के सामने हैंडपंप पर बुधवार की सुबह युवक का शव पड़ा मिला। सड़क के किनारे बाइक, कुछ दूरी पर देशी शराब की बोतल व तीन डिस्पोजल ग्लास मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फकीरीडीह सहिजना निवासी लल्लन प्रसाद मौर्य ने बताया कि ग्केका भाई लालजी मौर्य (46) मंगलवार को घर से निकले थे। बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनके भाई का शव मिला है। बताया कि उसकी पत्नी की मृत्यु करीब 13 वर्ष पहले हो चुकी थी। उसके चार पुत्र थे, जिसमें दो की मृत्यु हो चुकी है। बड़ा बेटा सोनू बाहर मजदूरी करता है और छोटा बेटा रिंकू घर पर है। मृतक की बाइक सड़क के किनारे पड़ी मिली। प्रभारी निरीक्षक हरैया अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु की वजह अधिक शराब पीने से प्रतीत हो रही है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।