फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मशरूम की खेती से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

विज्ञापन
बलरामपुर के टेंगनाहवा गांव में महिलाओं को दिया जा रहा  मशरूम का प्र​शिक्षण।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। महिलाओं की आय को बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इंडियन बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मशरूम की खेती के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इसके लिए महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके उत्पाद की बिक्री में सहयोग के लिए ऋण भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन

आरसेटी निदेशक पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में आरसेटी की तरफ से गैसड़ी ब्लाॅक के टेंगनाहवा गांव में 32 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के उपरांत सभी प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन बाहरी टीम द्वारा किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान संस्थान के फैकल्टी प्रफुल्ल कुमार पांडेय एवं कार्यालय सहायक अंकेश सिंह व कुलदीप तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें