फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के खैरहनिया गांव में रविवार को 22 वर्षीय युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हरैया इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि खैरहनिया निवासी जाकिर अली (22) का शव पेड़ से लटकता मिला है।
विज्ञापन

मृतक के पिता ने दी गई तहरीर में कहा कि उनका बेटा जाकिर अली गांव में ही एक दुकान पर सामान लेने गया था, उसके बाद से वह घर नहं आया। तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। दूसरे दिन रविवार को पहाड़ी नाला खरझार के किनारे लगे नीम के पेड़ पर जाकिर का शव फंदे से लटका मिला है। सीओ ललिया राधारमण सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें