फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों के सीमा विवाद में घंटो पड़ा रहा शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों की पैमाइश के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
विज्ञापन

हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। ललिया थाना क्षेत्र के लैबुड़वा गांव के पास तालाब में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव दो थानों की पुलिस के सीमा विवाद में करीब पांच घंटे तक पड़ा रहा। लेखपालों की पैमाइश के बाद सीमा विवाद हल होने पर ललिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार लैबुड़वा गांव के पास स्थित तालाब में शुक्रवार को करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हरैया तथा ललिया थाने की पुलिस इस बात की पुष्टि में जुटी रही कि थाना क्षेत्र कौन सा है। घटना स्थल पर दोनों थाना क्षेत्र के लेखपाल बुलवाए गए। लेखपाल जयपाल शुक्ल तथा लेखपाल वरूण कुमार मिश्र ने मिलकर सीमा विवाद का निर्धारण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच करीब पांच घंटे तक शव मौके पर ही पड़ा रहा। थानाध्यक्ष ललिया जयदीप दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ हरैया थानाध्यक्ष कलाधर दूबे ने बताया कि सीमा विवाद ग्रामीणों ने उत्पन्न किया था। शव को शिनाख्त के लिए मौके पर रखा गया था। शिनाख्त न होने पर शव को ललिया थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें