फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने एसएसबी जवानों को बांधी राखी

विज्ञापन
बलरामपुर में एसएसबी जवानों को राखी बांधती छात्राएं। - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
बलरामपुर। भारत-नेपाल देश की सीमा पर 24 घंटे निगेहबानी में जुटे एसएसबी के जवानों को शारदा पब्लिक स्कूल की बेटियों ने बुधवार को राखी बांध राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। एसपी देवरंजन वर्मा ने दफ्तर में बेटियों व महिलाओं से राखी बंधवाकर उन्हें सुरक्षा का विश्वास दिलाया।
विज्ञापन

शारदा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को भारत-नेपाल सीमा के कोयलाबासा चौकी पर पहुंचकर एसएसबी 9वीं वाहिनी के जवानों को राखी बांधी। एसएसबी इंस्पेक्टर एलएस मीना, हेड कांस्टेबिल मनोज पांडेय सहित भारी संख्या में जवानों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।
विद्यालय के चेयरमैन पराग बोस, निदेशिका सुदीपा बोस, प्रधानाचार्य संदीप सिंह व शिक्षक राजीव श्रीवास्तव आदि ने छात्र-छात्राओं के इस कदम पर खुशी जताते हुए उन्हें देश के लिए सेवा भावना एवं राष्ट्र गौरव बढ़ाने का संकल्प दिलाया। पुलिस अधीक्षक दफ्तर में बुधवार को स्कूली छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने पहुंचकर एसपी को राखी बांधी।
विज्ञापन

वात्सल्य प्ले एवं पब्लिक स्कूल के बच्चों ने एसएसबी कैंप में पहुंचकर राखी बांधी। नर्सरी की छात्रा सोनाली यादव, आद्या, राधिका सिंह आदि छात्र-छात्राओं ने राखी बांधा।
इसी तरह से ग्रेस पब्लिक स्कूल में रक्षाबंधन त्योहार मनाया गया। छात्राओं ने छात्रों को तिलक लगाकर राखी बांधी। प्रबंधक चरनजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें