गौरा-पिपरा मुख्य मार्ग पर भोजपुर कोल्हुई चौराहे के पास क्षतिग्रस्त पुलिया।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। गौरा-पिपरा मुख्य मार्ग पर भोजपुर कोल्हुई चौराहे के पास क्षतिग्रस्त पुलिया कभी भी बड़ी दुर्घटना को दावत दे सकती है। मुख्य मार्ग होने के कारण पुलिया से होकर प्रतिदिन करीब 50 हजार लोगों का आवागमन होता है। क्षेत्रवासियों ने डीएम को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त पुलिया का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
क्षेत्रवासी संकेत सिंह, अमर सिंह, मुन्ना, पिंटू, शिव, राजेंद्र सिंह, सुनील शुक्ला, आमिर खान, फतेह बहादुर व भोला जायसवाल आदि ने बताया कि गौरा-पिपरा मुख्य मार्ग पड़ोसी जनपद सिद्धार्थनगर को जोड़ती है।
मुख्य मार्ग होने के कारण करीब 50 हजार लोग प्रतिदिन इस पुलिया से होकर गुजरते हैं। पुलिया एप्रोच के पास क्षतिग्रस्त हो गई है। गड्ढा हो जाने के कारण आए दिन बाइक सवार फंसकर गिर जाते हैं। कई बाइक सवार गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। इन लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।