बलरामपुर। शिक्षक प्रशिक्षण की डीएलएड, बीएड, बीएलएड डिग्री हासिल कर चुके युवाओं को केंद्रीय शैक्षिक संस्थानों में शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा पास करने का एक मौका मिला है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी/सीटेट) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा कर 27 नवंबर 2023 तक कर दी गई है। वहीं फॉर्म में त्रुटि सुधार 28 नवंबर से दो दिसंबर के बीच किया जा सकेगा।
सीबीएसई बोर्ड हर साल सीटेट परीक्षा का आयोजन करती है। यह परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा जुलाई माह में जबकि दूसरी बार परीक्षा दिसंबर माह में ली जाती है। सीटेट की परीक्षा अगले साल 21 जनवरी 2024 को आयोजित होगी। संवाद