फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मां शैलपुत्री से मांगा सुख-समृद्घि का आशीर्वाद

Wed, 22 Mar 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन बुधवार को मंदिरों से लेकर घरों तक माता के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्घि का आशीर्वाद मांगा। घरों में कलश स्थापना कर नवरात्र व्रत का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

बिजलीपुर मंदिर में मां बिजलेश्वरी के दर्शन के लिए भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा नगर के झारखंडी मंदिर, कालीमाता मंदिर, सम्मय माता मंदिर, बड़िकी बहिनी थान, तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, रहिया देवी मंदिर व झिंगहा माता मंदिर में भी लोगों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। उतरौला नगर के ज्वाला महारानी मंदिर व पिपलेश्वर महादेव स्थित दुर्गा मंदिरों तथा पेहर बाजार स्थित पेहर माता मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्घि का आशीर्वाद मांगा। मंदिरों व घरों में साउंड सिस्टम पर दिनभर देवी गीत बजते रहे। वहीं, महिलाओं ने घरों में देवी गीत गाकर माता की आराधना की।
जरवा के जनकपुर स्थित मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में श्रीराम कथा को लेकर बुधवार को धोबहा नाला से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें स्थानीय लोगों के अतिरिक्त कथावाचक सर्वेश जी महाराज ने हिस्सा लिया। देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व डीपी सिंह बैस ने कलशयात्रा में शामिल कन्याओं का पूजन किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें