फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर की छात्र की हत्या, जला दिया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र की हत्याकर बाइक समेत फूंका शव
विज्ञापन


बलरामपुर। पुरानी रंजिश के चलते एक18 वर्षीय छात्र की हत्या कर उसका शव बाइक सहित फूंक दिया। मृतक की पहचान बाइक व पैर देखकर परिजनों ने की।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

घटना शुक्रवार देर रात देहात थाना क्षेत्र के बेलवा सुल्तानजोत गांव के निकट राप्ती नदी बेला घाट के किनारे हुई है। देहात थानाध्यक्ष संजय कुमार को दी गई तहरीर में नगर के नई बस्ती निकट छोटा परेड ग्राउंड निवासी रामदेव सिंह ने कहा है कि शुक्रवार देर रात तीन लोग उनके घर आए।
विज्ञापन


तीनों ने मेरे बेटे स्वराज सिंह (18) को बुलाया और उसे साथ ले जाने लगे। स्वराज की मां ने पूछा तो तीनों ने कहाकि अभी स्वराज को घर भेज देंगे। रात में मेरा बेटा घर नहीं आया। परिजन स्वराज की तलाश में जुटे थे कि इसी बीच सूचना मिली कि बेलाघाट के निकट एक शव बाइक सहित जला हुआ मिला है।

परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक तथा पैर को देखकर मृतक की पहचान स्वराज सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारों ने स्वराज की हत्या कर उसका शव उसी बाइक पर रखकर जला दिया था।

घटना इतनी दुस्साहसिक ढंग से की गई थी कि लोगों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। मौके पर पहुंचे एसपी प्रमोद कुमार तथा एएसपी एसके सिंह ने हालात का जायजा लिया। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों व समर्थकों का कहना था कि इस घटना के लिए पुलिस की लापरवाही जिम्मेदार है।

पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी। अगर पुलिस ने तत्परता दिखाई होती तो स्वराज की हत्या जैसी वारदात नहीं होती। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी विशाल गुप्ता, आशीष तिवारी उर्फ शेरा तथा चंदू श्रीवास्तव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें