फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को बहला फुसलाकर भगाने वाले को लोगों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे को बहला फुसलाकर भगाने वाले को दबोचा
विज्ञापन


बलरामपुर। उतरौला नगर के पटेलनगर मोहल्ले में सोमवार करीब तीन बजे पागल के भेष में आए दो अज्ञात युवकों ने एक पांच वर्षीय बच्चे को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने की कोशिश की।

बच्चे के साथियों तथा मोहल्ले के लोगों ने दोनों युवकों का पीछा किया। एक युवक मौके से भाग निकला। दूसरे युवक को पकड़कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है। मासूम को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


पटेलनगर निवासी शहबान अली ने बताया कि सोमवार करीब तीन बजे दो अज्ञात युवक पागल के भेष में उसके घर आए दोनों ने घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बेटे शादाब को पहले बहलाया फुसलाया और फिर अपने साथ ले जाने लगे।

इसी बीच मोहल्ले के ही सुहेल व शहबाज ने बच्चे को ले जाता देख पीछा किया। थोड़ी ही दूर पर लोगों ने दोनों युवकों व बच्चों को पकड़ लिया। एक युवक हाथ छुड़ाकर मौके से फरार हो गया।

लोगों ने शादाब को परिजनों के हवाले कर दिया। पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस चौकी गांधी नगर के प्रभारी शशि प्रताप सिंह के हवाले कर दिया गया है। शादाब बदहवास दिख रहा है।
विज्ञापन


पकड़ा गया युवक पागल बनने की एक्टिंग कर रहा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें