फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में युवक की ईंट से कूंच कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में युवक की ईंट से कूंच कर हत्या
विज्ञापन


बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव जमीन विवाद के चलते सो रहे युवक को ईंट से कूंचकर मरणासन्न कर दिया गया। शनिवार सुबह युवक की गोण्डा स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।

नरायनपुर निवासी शांति देवी ने बताया कि उनके पति सुरेश का गांव के ही छोटकऊ से जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार रात सुरेश घर के बरामदे में सो रहे थे।

रात लगभग एक बजे छोटकऊ तथा उनका साथी बसंतपुर निवासी इब्राहिम सुरेश के घर पहुंचे। दोनों लोगों ने सुरेश के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ प्रहार कर उन्हें मरणासन्न कर दिया और भाग गए।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल सुरेश को परिजन इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले आए। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने सुरेश को इलाज के लिए गोंडा रेफर कर दिया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। घर के मुखिया की मौत से परिवार अनाथ हो गया है।
विज्ञापन


परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि शांती देवी की तहरीर पर आरोपी छोटकऊ व इब्राहिम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें