फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो पक्षों के बीच जमकर चले ईंट-पत्थर, 30 घायल
विज्ञापन



बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र के कलवारी गांव में शुक्रवार रात नाली में लघुशंका करने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने छतों से पथराव भी किया। इससे दोनों पक्षों के 30 लोग घायल हुए हैं।


घायलों को जिला अस्पताल व पीएचसी जोकहिया में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक पक्ष के 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस उनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है।
विज्ञापन



तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। शुक्रवार को सदर विधायक पल्टूराम ने अस्पताल जाकर घायलों का हाल जाना और पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।


देहात थाने में दी गई तहरीर में कलवारी गांव निवासी हनुमान प्रसाद ने कहा है कि शुक्रवार रात नौ बजे उनका भतीजा गोपी किशन घर के सामने नाली में लघुशंका कर रहा था। इसी बात को लेकर विपक्षी जिबराइल व इस्माइल ने गोपी किशन से अभद्रता की।


अभद्रता का विरोध करने पर दोनों ने गोपी किशन को पीट दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के सैकड़ों लोग आमने-सामने आ गए। जिबराइल, इस्माइल आदि ने घर की छत से पथराव शुरू कर दिया।


इससे हनुमान प्रसाद, नानबाबू, चंदा देवी, रामचंदर, जगदीश, सौरभ सिंह, राजेश, चंद्रिका, गपोली, पाटेश्वरी सिंह, किशन मिश्र, बिहारीलाल, जगदीश, रामनरेश, सुरेश कुमार, अशोक, शिवम, जितेंद्र, मोनू, अजय, रामानन्द व खन्नू घायल हो गए।


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में सात लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, दूसरे पक्ष के मो. हनीफ, जाहिद, शाहिद, मंजर, छांगुर, शहीद, आजाद व कासिम गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हनुमान प्रसाद की तहरीर पर जिबराइल, इस्माइल समेत 20 लोगों के खिलाफ बलवा व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में हनीफ, मजरबाबा, जाहिद, सलीम, शाहिद, कासिम, आजाद व रशीद को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। तनाव देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।


कलवारी निवासी जिबराइल का आरोप है कि पुलिस एकतरफा कार्रवाई कर रही है। हनुमान प्रसाद आदि ने हमारे घरों में घुसकर महिलाओं से मारपीट की। घर का तमाम सामान तोड़ दिया। महिलाओं से अभद्रता की।


कई घरों से जेवर व नकदी भी उठा ले गए। विपक्षियों के डर से कई लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। इन लोगों ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि जिबराइल ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। ये लोग खुद के बचाव में पेशबंदी कर रहे हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें