फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बंजारी बाग निवासी किशोर का शव स्टेट हाईवे के किनारे संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक की मां ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

बंजारीबाग निवासी जन्नतुनिशा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि उसका इकलौता बेटा अजूब (17) दो दिन पहले मुंबई से घर आया था। शनिवार रात गांव के ही दो युवक उसे अपने साथ बाइक पर बैठाकर घर से ले गये थे। इन लोगों ने उसे पीटकर उतरौला नगर में पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया। रविवार भोर पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को शव पड़ा होने की सूचना दी। पीड़िता ने पुलिस से दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
उतरौला इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। रिपोर्ट आने के बाद भी मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें