हरैया सतघरवा(बलरामपुर)। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर 20 बोटा जंगली खैर की लकड़ी के साथ चार लोगों को धर दबोचा है। सभी अभियुक्तों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है। लकड़ी व पिकअप जब्त कर ली गई है।
बरहवां/बनकटवा रेंज के रेंजर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर हसनापुर गांव के पास से एक पिकअप पर 20 बोटा जंगली खैर की लकड़ी बरामद की गई है। मौके से पिकअप चालक सद्दाम हुसैन व अब्दुल हक निवासीगण थाना ललिया ग्राम बैरहिया और विकास पांडेय व जाहिद अली निवासीगण थाना ललिया शिवपुरा को मौके से गिरफ्तार किया गया है। रेंज में लकड़ी व पिकअप लाकर सीज कर दिया गया है। चारों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।