फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गालीगलौज करने वाले डाक्टरों की जांच के लिए टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएचसी तुलसीपुर अंतर्गत पीएचसी महराजगंज के अधीक्षक डॉ. सुहेल अहमद एवं डॉ. आशीष तिवारी के बीच गाली गलौज का ऑडियो बीते दिन वायरल हुआ था। मामले की जांच के लिए सीएमओ ने जांच टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि दो डाक्टरों के बीच गाली गलौज का आडियो वायरल होना अत्यंत निंदनीय है। वायरल आडियो की जांच के लिए जांच टीम गठित की गई है। जांच टीम में एसीएमओ डॉ. जय प्रकाश, एसीएमओ डा. एके चौधरी एवं सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक डा. सुमंत सिंह चौहान के साथ एक तकनीकी विशेषज्ञ डा. विदेह पांडेय को शामिल किया गया है। टीम को मामले की जल्द से जल्द जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें