फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर में सीएचसी उतरौला में इलाज के बाद बदमाश को ले जाती पुलिस।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
विज्ञापन
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। इलाज के उपरांत उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सक्सेना के निर्देशन में शुक्रवार को एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 13 आपराधिक मामलों में वांछित बदमाश सुनील कुमार को उतरौला कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह की टीम ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ चमरूपुर के पास नहर के सायफन पर हुई। पुलिस से घिर जाने के बाद आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग करके उसे दबोच लिया। बदमाश की पहचान सुनील कुमार निवासी ग्राम चीती कोतवाली उतरौला, बलरामपुर के रूप में हुई है। बदमाश बाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
सीओ उतरौला उदयराज सिंह ने बताया कि घायल बदमाश को इलाज के लिए सीएचसी उतरौला में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बदमाश के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से एक अदद 315 बोर का देशी तमंचा, एक कारतूस तथा चोरी के 13700 रुपए बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ जनपद सिद्धार्थनगर तथा बलरामपुर के विभिन्न थानों में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। काफी दिनों से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित था। एसपी ने बदमाश गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें