फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में नहीं दिख रहा कोरोना कर्फ्यू का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में कोरोना कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिख रहा है। कहने को तो दुकानें बंद हैं लेकिन कारोबारी शटर बंद करके अपना कारोबार चमका रहे हैं। प्रशासन की चालान काटने की चेतावनी भी बेसर दिख रही है।
विज्ञापन

सड़कों पर लोग धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। सरकारी व गैर सरकारी प्रतिष्ठानों में भीड़ बेकाबू है। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए प्रशासन की तरफ से 24 मई की प्रात: सात बजे तक के लिए कर्फ्यू बढ़ा दिया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं वाली दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।
जिला प्रशासन की तरफ से कोरोना महामारी पर रोकथाम के लिए जिले में कर्फ्यू लगाया गया है। जिले भर में अब सोमवार से लेकर 24 मई की प्रात: सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाएं छोड़कर बाकी सभी लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है। इस दौरान गैर जरूरत वाली दुकानें खुली पाई जाएंगी तो उनका चालान काटा जाएगा।
कंटेनमेंट जोन में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी प्रकार के धार्मिक कार्यक्रम घर के अंदर कराए जाएंगे। परिवहन बसें 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलाई जाएंगी। अंतिम संस्कार में सिर्फ 20 लोगों कों ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मीडिया को परिचय पत्र के आधार पर अनुमति होगी।
ड्रग इंस्पेक्टर सरकारी व निजी अस्पतालों में आक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित कराएंगे। खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन विभाग कंट्रोल रूम से आक्सीजन से संबंधित समस्या का निराकरण कराएंगे। अग्निशमन विभाग फागिंग कराएगा। नियमों का पालन कराने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
मास्क का प्रयोग न करने वालों के खिलाफ पहली बार में एक हजार रुपए और दूसरी बार में अधिकतम 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। शादी समारोह में बंद स्थान पर अधिकतम 50 व खुले स्थान पर अधिकतम 100 लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेसिंग व कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर शामिल होने की अनुमति दी गई है। इन दिशा-निर्देशों के बाद भी लोग बेफिक्र होकर घरों से बाहर घूम रहे हैं। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में कोरोना कर्फ्यू का कोई असर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें