फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन का किया जा रहा निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सभी कंटेनमेंट जोन का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। कंटनमेंट जोन में रहने वाले लोगों को आवश्यक सामान मुहैया कराने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के साथ तीनों तहसीलों के एसडीएम, सीओ व तहसीलदारों की तरफ से कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन के लोगों को कोरोना महामारी के बारे में जानकारी दी जा रही है। संक्रमित व्यक्तियों को दवाओं का वितरण कराने के साथ सैनिटाइज भी कराया जा रहा है।
थाना पचपेड़वा के कंटेनमेंट जोन कोहरगड्डी का एसपी ने एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ तुलसीपुर उदयराज सिंह व प्रभारी निरीक्षक पचपेड़वा डीके सिंह के साथ सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ सफाई व सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। सशस्त्र सीमा बल के कोरोना संक्रमित जवानों को मलगहिया में क्वारंटीन किया गया है। यहां भी एसपी ने पहुंचकर दवाओं के वितरण व स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उतरौला एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ आरआर सिंह व तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य ने कंटेनमेंट जोन बड़हराकोट का निरीक्षण किया।
सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ व सीओ सिटी वरुण मिश्र के साथ-साथ एसडीएम तुलसीपुर विनोद सिंह व सीओ उदयराज सिंह ने भी कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। दवाओं के वितरण व सैनिटाइजेशन के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस टीम की तरफ से मुनादी करके सभी लोगों को कोरोना प्रोटोकाल के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें