बलरामपुर। लोगों की लापरवाही व कोविड प्रोटोकॉल का पालन न करने से जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर बढ़ने लगा है। मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 24 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मिले लोगों को लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
सीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 24 लोग पाजिटिव पाए गए हैं। सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस श्रीदत्तगंज ब्लाक में मिला है। यहां पर 12 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अतिरिक्त हरैया सतघरवा व रेहरा बाजार ब्लाक में दो-दो, गैसड़ी ब्लाक में तीन, पचपेड़वा ब्लाक में दो तथा गैड़ास बुजुर्ग, बलरामपुर व उतरौला ब्लाक में एक-एक पॉजिटिव केस पाया गया है।
पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। संक्रमित सभी लोगों को दवा की किट उपलब्ध करा दी गई है। चार मरीजों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें स्वस्थ घोषित किया गया है। जिले में कोरोना के एक्टिव केस 43 हैं। संवाद