फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर तत्काल बनेगा कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के किसी भी वार्ड में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर तत्काल कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। 18 से 45 वर्ष तक के लोगों को कोरोना टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया जाएगा। आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नगर के सभी 25 वार्डों में सभासदों की मौजूदगी में दवा किट, सैनिटाइजर, मास्क व पोषक आहार का वितरण सुनिश्चित कराएंगी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर के मीटिंग हाल में मंगलवार को कोविड 19 निगरानी समिति की बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सदर एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप पर काबू पाने के लिए नगर के सभी 25 वार्डों में सभी लोग मिलकर अभियान चलाएं।
अध्यक्ष किताबुनिशा के प्रतिनिधि शाबान अली अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ईओ राकेश कुमार जायसवाल के साथ मिलकर सभी वार्डो में गैर राज्यों व जिलों से आने वाले प्रवासियों को चिन्हांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिस स्थानों पर कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाए उस क्षेत्र को तत्काल कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया जाएगा। कंटेनमेंट जोन की जानकारी निगरानी समिति को उपलब्ध कराई जाएगी। 18 से 45 वर्ष के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने का अभियान चलाया जाएगा।
इसी किसी में कोरोना के लक्षण पाए जाते है तो उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह देकर दवा किट आदि उपलब्ध कराई जाएगी। निगरानी समिति के सभी सदस्यों को मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर जैसे सुरक्षा किट स्वास्थ्य विभाग की तरफ से उपलब्ध कराया जाएगा।
आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम पोषक आहार, दवा किट व मास्क का वितरण सभासदों की मौजूदगी में कराएंगे। नगर के सभी वार्डो में विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
लोगों को जागरुक करने के लिए चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार प्रसार कराया जा रहा है। बैठक को तहसीलदार शेख आलमगीर, कोविड नियंत्रण प्रभारी डॉ. रजत व सूर्यमणि त्रिपाठी आदि ने भी अपने-अपने सुझाव दिए। बैठक में सभासद राघवेंद्र कांत सिंह, विनोद गिरि, संजय कुमार मिश्र, सुभाष पाठक, ध्रुव, वकील अंसारी व कुलदीप कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें