फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन के सभी व्यक्तियों का हो शत-प्रतिशत टेस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी / मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल एसवीएस रंगाराव ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में रोकथाम पर किए जा रहे प्रयास की समीक्षा की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सभी अधिकारी मिलकर फोकस करें। कंटेनमेंट जोन के सभी व्यक्तियों का शत-प्रतिशत टेस्टिंग कराएं। गांवों के भवनों पर कंट्रोल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर लिखाए जिससे लोगों को जानकारी मिल सके।
नोडल अधिकारी ने कहा कि ब्लैक फंगस बीमारी से संबंधित इलाज के लिए सभी तैयारियां चाक-चौबंद कर ली जाएं। ऐसे कोरोना मरीज जो वेंटीलेटर पर थे और अब स्वस्थ हो गए है।
विज्ञापन

आरआरटी टीम से विजिट कराकर उनके सेहत के बारे में जानकारी हासिल करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टेस्टिंग, कांटेक्ट ट्रेसिंग, निगरानी समिति के कार्यों, कंटेनमेंट जोन में बैरीकेडिंग, सैनिटाइजेशन, आरआरटी टीम विजिट, टीकाकरण, लेवल-1 व 2 में भर्ती मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा, मेडिसिन की उपलब्धता, होम आइसोलेटेड कोविड 19 पेशेंट को मेडिकल किट उपलब्धता, टेली कंसल्टेशन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से जागरूकता व कम्युनिटी किचन का संचालन आदि के बारे में समीक्षा की गई।
डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के हेल्पलाइन नंबरों को ग्राम पंचायतों के सभी सामुदायिक भवनों पर लिखाने और व्यापक प्रचार प्रसार कराने का जिम्मा सौंपा गया।
प्रवासी श्रमिकों को चिन्हित कर पात्रों का बीपीएल कार्ड बनाने, मास्क न पहनने वालों के खिलाफ कोरोना प्रोटोकाल के तहत चालान करने आदि के बारे में निर्देश दिया गया। नोडल अधिकारी ने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर फीडबैक रिपोर्ट रजिस्टर से लिया गया।
इस दौरान डीएम श्रुति, एसपी हेमंत कुटियाल, सीडीओ रिया केजरीवाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह, सहायक कलेक्टर अजय जैन, नेहा बंधु, डॉ. एके सिंघल व प्रतीक नरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें