फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: इटवा चौराहे से गौरा सड़क तक नाले का निर्माण शुरू

विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में नाला निर्माण का निरीक्षण करते नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनि​धि व अन्य।-स्
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर पंचायत ने नई बाजार पुरवा में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए लगभग 60 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इस परियोजना से क्षेत्र की लगभग 3000 की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाई होती थी।
विज्ञापन


यह नाला इटवा चौराहे पर स्थित पानी की टंकी से गौरा सड़क पर नगर पंचायत सीमा तक बनाया जाएगा। पूर्व में यह क्षेत्र तुलसीपुर देहात गनवारिया के तहत आता था, जिसके कारण यहां अपेक्षित विकास कार्य नहीं हो सके थे। नगर क्षेत्र में शामिल होने के बाद यहां आवासीय मकानों और दुकानों का तेजी से निर्माण हुआ। इसके बाद जल निकासी की समस्या और विकराल हो गई थी। सामने नेशनल हाईवे व लो-लैंड एरिया होने के कारण पानी की निकासी का कोई सुचारु साधन उपलब्ध नहीं था।


परियोजना से होगा स्थायी समाधान : अदनान
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अदनान फिरोज ने बताया कि नए शामिल वार्डों में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस परियोजना के माध्यम से स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है और शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर क्षेत्रवासियों को जलभराव से राहत दिलाई जाएगी। नाला निर्माण पूरा होने के बाद लगभग 3000 की आबादी को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें