फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मिट्टी पटाई न होने से बस अड्डे का निर्माण अटका

Fri, 03 May 2024 10:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर से बाहर सदर विकास खंड के घुघुलपुर गांव में रोडवेज बस स्टेशन निर्माण में मिट्टी पटाई का पेंच फंसा है। भूमि अधिग्रहण के बाद भी यहां मिट्टी पटाई का काम शुरू नहीं हो सका है। इससे शहर के अंदर बसों के साथ ही आम लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी को मिट्टी पटाई के खर्च पर निर्णय लेना है, अभी तक इस पर निर्णय नहीं हो सका है। मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) राम सिंह वर्मा ने बीते 16 अप्रैल को घुघुलपुर गांव में बस अड्डा निर्माण के लिए मिट्टी पटाई में जिला स्तरीय कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया था। बस अड्डे के निर्माण के लिए सिड़को को कार्यदाई संस्था बनाया गया है। निर्माण के लिए पांच करोड़ 53 लाख 38 हजार रुपये का बजट तय किया गया है। मिट्टी पटाई होने के बाद ही निर्माण शुरू हो सकेगा। देरी से निर्माण की लागत भी बढ़ रही है। शासन ने मिट्टी पटाई के कार्य में हो रही देरी पर नाराजगी जताई है, इसके बाद विभाग अब कार्य में तेजी लाने में जुट गया है।

-जिला स्तरीय कमेटी का गठन कराने के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया गया है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी कराकर घुघुलपुर गांव में रोडवेज बस अड्डे के लिए अधिग्रहीत भूमि में मिट्टी पटाई का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें