फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balranmpur: शिकारियों से वन विभाग की टीम व एसएसबी की हुई मुठभेड़, हिरण की खाल व रायफल बरामद

Fri, 03 May 2024 09:46 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर

सार

सोहेलवा जंगल में शिकारियों से एसएसबी व वन विभाग की टीम की मुठभेड़ हो गई। शिकारी फायरिंग करते हुए जंगल के रास्ते नेपाल भाग निकले।
विज्ञापन
बरामद हुई राइफल व हिरण की खाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा के सोहेलवा जंगल में शिकारी सक्रिय हो गए हैं। बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे पिपरा जंगल में एसएसबी व वन विभाग की टीम से शिकारियों की मुठभेड़ हुई। जिसमें शिकारी तीन हिरण की खाल, दो शिकारी रायफल तथा पांच चाकू छोड़कर फायरिंग करते हुए नेपाल की ओर भाग गए। एसएसबी ने भी बचाव में फायरिंग किया, लेकिन मौके से कोई शिकारी हाथ नहीं लग सका। सामान बरामद कर वन विभाग को सौंप दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज सत्रोहन लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को एसएसबी की नौंवीं वाहिनी की सीमा चौकी गंधेला नाका के पिपरा गांव के पास जंगल में कुछ शिकारियों की मौजूदगी की सूचना मिली। एसएसबी निरीक्षक पवन कुमार के साथ टीम जंगल पहुंची। वाहिनी मुख्यालय से भी टीम मंगाई गई। जंगल के भीतर शिकारियों के मौजूदगी का सुराग पेट्रोलिंग के दौरान लगा।

शिकारियों के पास हथियार होने की जानकरी पर सतर्कता बरतते हुए टीमों को तीन समूहों में बांट कर घेराबंदी की गई। एक टीम को शिकारियों के गंधेला नाका की तरफ होने की आहट मिली। हथियारों से लैस आठ शिकारियों के होने की आहट मिली, उनकी ओर टीम बढ़ी ही थी कि उन्हें भी सूखी पत्तियों के होने से जानकारी हो गई। अचानक वह लोग भी भागो-भागो का शोर करते हुए भागने लगे। जंगल के अंदर से ही नेपाल की ओर जाने वाले रास्ते की ओर निकलने लगे।
विज्ञापन


टीम ने पीछा किया तो एक शिकारी ने टीम पर फायरिंग भी किया। बचाव करते हुए टीम ने तलाश तो की लेकिन शिकारी घने जंगल और रात का फायदा उठाकर नेपाल भागने में सफल हो गए। जंगल में तलाशी के दौरान तीन हिरण की खाल, दो नग शिकारी रायफल, गोला- बारूद, के साथ ही अन्य सामग्री बरामद हुई है। सामग्री को रेंज आफिस लाकर सील किया गया और केस दर्ज किया गया है।

डीएफओ के निर्देश पर थाने में भी केस दर्ज
शिकारियों के विरूद्व डीएफओ के निर्देश पर हरैय्या सतघरवा थाने में भी केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि वन क्षेत्राधिकारी शत्रुध्न लाल की तहरीर पर आठ शिकारियों के विरूद्व केस दर्ज किया गया है जिसमें तीन नामजद किए गए हैं और पांच अज्ञात शामिल हैं। बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें