फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कार्यकाल बढ़ाने की मांग पर कलेक्ट्रेट प्रधानों ने किया प्रदर्शन

Mon, 04 May 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने और विभिन्न लंबित समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार को सदर ब्लॉक के प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय पंचायत परिषद के बैनर तले जुटे प्रधानों ने डीएम विपिन कुमार जैन को ज्ञापन सौंपते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर मनरेगा कार्य बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधानों का कहना था कि आगामी 26 मई को ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, लेकिन वर्तमान हालात को देखते हुए समय से चुनाव कराना संभव प्रतीत नहीं हो रहा। परिषद के जिलाध्यक्ष गुलजारीलाल शुक्ल ने कहा कि ऐसी स्थिति में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया जाना चाहिए। प्रदेश महासचिव विजय त्रिपाठी ने कहा कि यदि ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए गए तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत होगा। जिला महामंत्री शशिकांत त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम प्रधान जनता के चुने हुए प्रतिनिधि होते हैं। ऐसे में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाना ही उचित कदम होगा। ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि सदर ब्लॉक में मनरेगा के तहत सामग्री मद का भुगतान जानबूझकर रोका गया है, जबकि अन्य ब्लॉकों में भुगतान हो चुका है। वहीं, प्रधान राजेश शुक्ल, मुख्तार आलम व नाजीर ने वृद्धावस्था पेंशन के लंबित भुगतान को जल्द जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें