फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कोहरे से साथ ठिठुरन बढ़ी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
बलरामपुर के गोंडा रोड पर घने कोहरे के बीच आवागमन करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। भोर से घना कोहरा छाने तथा दोपहर में पछुआ हवा के चलते ठिठुरन बढ़ गई। ठंड के चलते सुबह आठ बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दोपहर को धूप निकलने से गुनगुनेपन का कुछ अहसास कराया, लेकिन उसमें तपिश गायब रही। शाम होते ही लोग घर में दुबक गए, जिसके कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा, इससे दृश्यता काफी कम रही। सुबह के समय वाहन लाइट जलाकर गुजरते नजर आए। ठंड के कारण ज्यादातर लोग घरों में ही दुबके रहे। कामकाजी तबके के जिन लोगों को मजबूरी में घरों से निकलना पड़ा, वह ऊपर से नीचे तक गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। कोहरे के कारण सुबह आठ बजे तक धूप नहीं निकली, इस वजह से सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। रोडवेज बस स्टेशन व रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर अलाव न जलने के कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, जिला प्रशासन की तरफ से ठंड से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें