फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नगर कोतवाल व रेहरा बाजार के निरीक्षक लाइन हाजिर

Wed, 09 Apr 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर से लापता हुई महिला अनुदेशक के मामले में लापरवाही बरतने और अन्य मामलों में ढिलाई के चलते नगर कोतवाल शैलेष सिंह और रेहरा बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह को एसपी द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने मंगलवार को पुलिस महकमे में छह थानों में फेरबदल की घोषणा की है। इस फेरबदल के तहत, एसओजी प्रभारी सुधीर कुमार सिंह को नगर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। सुधीर सिंह ने अज्ञात शवों की शिनाख्त और फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सूत्रों के अनुसार अभी दो और थाना प्रभारी एसपी के रडार पर हैं।
विज्ञापन


अन्य फेरबदल:
रेहरा बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह चौहान को प्रभारी यूपी-112 बनाया गया।
कोतवाल देहात के प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह को रेहरा बाजार थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया।
बृजानंदन सिंह को ललिया से कोतवाल देहात का प्रभारी बनाया गया।
डायट-112 के प्रभारी अनिल कुमार सिंह को गौरा चौराहा थाने का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया।
श्रीदत्तगंज थाने के थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित को एसओजी प्रभारी बनाया गया।
सर्विलांस सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह को श्रीदत्तगंज थाने का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें