फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बच्चों ने सुनाया पहाड़ा, डीएम ने दी शाबाशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सहिबरा पहुंचे जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बच्चों का टेस्ट लिया। उन्होंने पहाड़ा पूछा तो कई बच्चों ने सुना दिया। इस पर डीएम ने बच्चों को शाबाशी दी। बच्चों से सामान्य ज्ञान और उनके विषय संबंधित प्रश्न भी किए। जहां बच्चे अटके, डीएम ने उन्हें जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से पढ़ लिखकर होनहार बनने की बात कहकर उत्साहित भी किया।
विज्ञापन

डीएम ने कक्षा तीन के बच्चों का हिंदी भाषा का ज्ञान जानने के लिए पुस्तक पढ़ाकर देखा। गणित के सवाल भी पूछे। विद्यालय में बना मिड-डे मील की भी जांच की। विद्यालय में सभी अध्यापक मौजूद थे। उन्होंने कहा कि नामांकन के सापेक्ष विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाय। रोस्टर के अनुसार ही एमडीएम बनाया जाए। विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाए। शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में बच्चों को खेलकूद कराने, प्रतिमाह विद्यालय में अभिभावकों की बैठक किए जाने और अभिभावकों को प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें