फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नगर में 24.50 करोड़ से बन रहा मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय

Sun, 27 Sep 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के उतरौला में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आवासीय विद्यायल।-संवाद
विज्ञापन
उतरौला। शिक्षा के स्तर को नई ऊंचाई देने के लिए नगर में मुख्यमंत्री कंपोजिट मॉडल विद्यालय का निर्माण तेजी से चल रहा है। आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर बनाए जा रहे इस विद्यालय में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक पढ़ाई की सुविधा होगी। 24.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विद्यालय का निर्माण इसी वर्ष पूरा किया जाना है। शासन की ओर से परियोजना की पहली किस्त के रूप में 12.25 करोड़ रुपये का बजट मिला है।
विज्ञापन


विद्यालय का निर्माण पांच एकड़ से अधिक उपलब्ध भूमि पर कराया जा रहा है। इसके लिए जल निगम की कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) की बस्ती यूनिट को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। जिला समन्वयक निर्माण एनके सिंह ने बताया कि आदर्श विद्यालय उतरौला नगर में पांच एकड़ से अधिक भूमि उपलब्ध होने के कारण इसी स्थान का प्रस्ताव भेजा गया था। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालय को आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को एक ही परिसर में प्रारंभिक शिक्षा से लेकर इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


विद्यालय में 30 स्मार्ट क्लासरूम बनाए जा रहे हैं। इनमें डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था होगी। डिजिटल लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब और आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं भी बनाई जाएंगी। इससे विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी और प्रायोगिक शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।

कौशल विकास केंद्र और मिनी स्टेडियम भी होगा

विद्यालय परिसर में कौशल विकास केंद्र और वर्कशॉप भी बनाई जाएगी। यहां विद्यार्थियों को रोजगारपरक और व्यावहारिक कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा। खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए मिनी स्टेडियम की भी व्यवस्था होगी। शिक्षकों के लिए आवासीय सुविधा, पूरे परिसर में वाई-फाई कनेक्टिविटी और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था भी परियोजना में शामिल है। निर्माण पूरा होने के बाद उतरौला क्षेत्र के विद्यार्थियों को एक ही परिसर में आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा मिल सकेगी। इससे बेहतर शैक्षिक संसाधनों के लिए दूसरे शहरों पर निर्भरता कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें