श्रीदत्तगंज। ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर बुधवार को श्रीदत्तगंज क्षेत्र के निरंजनपुर में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। टीकाकरण सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए सीएचसी श्रीदत्तगंज अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार को ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया जाएगा। वीएचएसएनडी सत्र पर गर्भवती व पांच वर्ष तक के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। ड्यूलिस्ट के अनुसार गर्भवती व नवजात को टीका लगाया जाता है। टीकाकरण सत्र का हकीकत परखा। निरीक्षण के समय एएनएम व सीएचओ गर्भवती की जांच करती मिलीं। इस दौरान 12 बच्चों को टीका लग चुका था। नौ गर्भवती की जांच हो चुकी थी। अधीक्षक ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि ड्यूलिस्ट के सापेक्ष प्रत्येक पात्र लाभार्थी का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। ताकि कोई भी पात्र बच्चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित न रहे। अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान टीकाकरण सत्र की व्यवस्थाओं, लाभार्थियों की उपस्थिति व अभिलेखों का अवलोकन किया। कहा कि नियमित रूप से टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण व पर्यवेक्षण किया जा रहा है, जिससे शत-प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।