फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीड रोड निर्माण में उड़ाई जा रही मानकों की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत दांदव में बन रहे सीसी रोड निर्माण में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सड़क निर्माण में पीला ईंट व घटिया बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर निर्माण कार्य की जांच कराए जाने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे शिकायती पत्र में ग्रामीण दिनेश वर्मा, संतोष, पप्पू सिंह, दिनेश सिंह व राजू आदि ने कहा है कि दांदव गांव में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। रोड निर्माण में पूरी तरह अनियमितता की जा रही है।
मानक के विपरीत पीली ईंट व घटिया बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है। घटिया निर्माण कराकर धन का बंदरबांट किया जा रहा है। मामले की शिकायत करने पर ग्राम प्रधान धमकी दे रहे हैं। इन लोगों ने डीएम से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया कि निर्माण कार्य की जांच कराई जाएगी। यदि घटिया सामग्री से सीसीरोड का निर्माण कराया जा रहा है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें