फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छात्र की पिटाई करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ केस

Sun, 15 Sep 2024 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पांचवीं के छात्र की पिटाई के मामले में प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, बीएसए ने भी मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस भी भेजी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के गुलरिहा हिसामपुर निवासी राम विराज वर्मा ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसका बेटा गांव के एमवाईके विद्यालय में पढ़ता है। 10 सितंबर को उनका बेेटा स्कूल पढ़ने गया था। वह दो माह से टाइफाइड और डायरिया बीमारी से पीड़ित था। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसकी पिटाई की। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। जब वह स्कूल पहुंचा तो उसे भी धमकी दी गई। प्रभारी निरीक्षक हरैया गोविंद कुमार ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंकित पांडेय के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच की जा रही है। वहीं, इससे पहले ही बीएसए शुभम शुक्ला ने बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल के मान्यता प्रत्याहरण की नोटिस पहले ही दी है। तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें