फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी करने पर आठ के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष की सलाहकार के फेसबुक अकाउंट पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में आठ नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की सलाहकार व सामाजिक कार्यकर्ता वैष्णवी सिकरवार ने नगर कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में कहा है कि 14 मार्च को अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को लेकर एक पोस्ट डाला था। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर नगर के पूरबटोला भंडारखाना निवासी रजत त्रिपाठी उर्फ रजत पंडित ने अपने फेसबुक वाल पर अभद्र पोस्ट किया। इस पोस्ट पर रजत पंडित के कई दोस्तों ने बेहद अभद्र कमेंट किए हैं जिससे उन्हें गहरा आघात पहुंचा है।
वैष्णवी की तहरीर पर नगर कोतवाली की पुलिस ने रजत त्रिपाठी, हिमांशु शुक्ला, विकास साहू, नंदन उपाध्याय, कोमल गर्ग, अखिल पंडित, पंडित अमित मिश्रा व सुनील शुक्ला सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें