बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय प्रबंध समिति एवं शिक्षकों की एक बैठक शनिवार को महाविद्यालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में नैक मूल्यांकन की तैयारियों की समीक्षा की गई। नैक मूल्यांकन में महाविद्यालय को ए प्लस प्लस ग्रेड प्राप्त करने के लिए शिक्षकों से अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की गई।
महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव कर्नल आरके मोहंता ने कहा कि एमएलके महाविद्यालय को पूर्व में नैक द्वारा ए ग्रेड दिया जा चुका है। इस बार ए प्लस प्लस ग्रेड पाने के लिए हम सभी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना होगा।
प्राचार्य डॉ. एनके सिंह ने सभी शिक्षकों से अपील करते हुए कहा कि जब तक नैक मूल्यांकन का कार्य पूरा नहीं हो जाता है तब तक सभी लोग पूरी ईमानदारी के साथ अपने जिम्मेदारियों का पालन करें।
आईक्यूएसी के संयोजक डॉ. आरके पांडेय ने नैक मूल्यांकन की तैयारियों का विवरण प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस कार्य के लिए सभी समिति के संयोजक, सदस्य एवं शिक्षक युद्ध स्तर पर जुटे हुए हैं। सभी की मेहनत का परिणाम सकारात्मक ही होगा।