बलरामपुर के बेनीनगर में गड्ढे में पलटी कार ।-संवाद
गोंडा। बेलसर-परसपुर मार्ग पर नगर पंचायत कार्यालय के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक डंपर मौके पर छोड़कर भाग गया।
बाराबंकी के टिकैतनगर निवासी ननके गुप्ता पत्नी मीना देवी (38) और बेटे आदर्श (15) के साथ बाइक से रगड़गंज बाजार दवा लेने गए थे। दोपहर में घर लौटते समय बेलसर नगर पंचायत कार्यालय के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से बाइक में जोरदार टक्कर लग गई। हादसे में मीना देवी की मौके पर ही मौत हो गई। ननके गुप्ता और बेटा आदर्श घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
मृतका मीना के दो बेटे आदर्श (15) और राहुल (10) हैं। मां की मौत की खबर घर पहुंचते ही छोटे बेटे राहुल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कोतवाल कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि डंपर कब्जे में लिया गया है। ननके गुप्ता की तहरीर पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
g हेलमेट ने बचाई ननके की जान: डंपर की टक्कर इतनी तेज थी कि ननके बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे, लेकिन उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उनकी जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेलमेट न होता तो ननके की भी जान जा सकती थी।
बलरामपुर के बेनीनगर में गड्ढे में पलटी कार ।-संवाद
बलरामपुर के बेनीनगर में गड्ढे में पलटी कार ।-संवाद