फोटो-13-बलरामपुर के सदर तहसील के पास स्थित बाग में आयोजित जनसभा में मौजूद पूर्वमंत्री सपा नेता राम?
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी तो गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाएगा। कन्या विद्याधन व बेरोजगारी भत्ते में बढ़ोत्तरी की जाएगी। दस लाख युवाओं को नौकरी तथा लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली भी मिलेगी।
यह बातें रविवार को सदर तहसील के पास स्थित बाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने कही। कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पूंजीपतियों के इशारे पर चल रही है। सरकारी संपत्तियों को कारपोरेट घरानों को बेचा जा रहा है। पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव ने कहा कि सपा सरकार बनी तो दस लाख युवाओं को नौकरी व हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली दी जाएगी। महिला सपा की राष्ट्रीय सचिव जेबा रिजवान ने कहा कि भाजपा समाज में नफरत व वैमनस्यता फैला रही है।
पूर्व सांसद रिजवान जहीर ने भाजपा को देश व प्रदेश के लिए खतरा बताया और कहा कि वह देश का इतिहास व संविधान दोनो बदलने की कोशिश कर रही है। सम्मेलन को पूर्व विधायक जगराम पासवान, मशहूद खां, पूर्व प्रमुख शफीक अहमद, राम सागर अकेला व जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा ने संबोधित किया। पूर्व मंत्री का नहरबाला गंज में पूर्व विधायक जगराम पासवान की अगुवाई में भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राकेश यादव, अंकित सिंह सूर्यवंशी, इकबाल जावेद उर्फ फ्लावर, कृष्ण कुमार गिहार तथा राजेश्वर मिश्रा आदि मौजूद रहे।