फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सड़क से नीचे उतरी श्रद्धालुओं से भरी बस

Thu, 30 Jan 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के हरवंशपुर मोड़ पर सड़क के नीचे उतरी बस।
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। उतरौला-पचपेड़वा मार्ग के हरवंशपुर के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। बुधवार की सुबह घने कोहरे के चलते बस सीधे जाने के बजाए बाईं तरफ मुड़ गई। चालक ने स्थिति को संभालते हुए बस को सीधे ही उतार दिया। जिससे लोग सुरक्षित बच गए। 65 श्रद्धालुओं को लेकर यह बस प्रयागराज जा रही थी।
विज्ञापन

बस से प्रयागराज जा रहे गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के परसा चौबेपुर निवासी हरिसरन बहादुर सिंह ने बताया कि बुधवार को कई गांवों के करीब 65 श्रद्धालु महाकुंभ में अमृत स्नान के लिए जा रहे थे। बस अभी बलरामपुर भी नहीं पहुंच पाई थी, इसके पहले ही घटना हो गई। घटना के बाद श्रद्धालुओं ने तय किया कि वे बाद में महाकुंभ जाएंगे।
बाद में बस को चालक लेकर चला गया। प्रभारी निरीक्षक थाना गौरा चौराहा सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है, लेकिन थाने में किसी ने सूचना नहीं दी। एसओ ने बताया कि वैसे ही प्रयागराज जाने वाले लोगों को समझाया जा रहा है कि अभी धैर्य रखें, प्रयागराज में भीड़ कम होने पर ही जाने का प्लान बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें