फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज रफ्तार से चलाया वाहन तो होगी कार्रवाई

Thu, 30 Jan 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पीड रडार कैमरे से वाहनों की रफ्तार पर नजर रखी जा रही है। तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। इससे सड़क हादसों में कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर-बहराइच व राज्य मार्ग उतरौला-बलरामपुर पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर स्पीड रडार कैमरे से नजर रखी जा रही है। एक जनवरी से अब तक तेज रफ्तार के मामलों में 16 वाहनों का चालान किया गया है। इन वाहन चालकों पर 30 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यातायात प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि छोटे-बड़े वाहनों की स्पीड कैमरे में कैप्चर हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें