फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मेमोरियल अस्पताल में बना बर्न वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। दीपावली के मद्देनजर जिला व ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों को अलर्ट जारी किया गया है। इन अस्पतालों में इमरजेंसी सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। दीपावली में पटाखे की चपेट में आकर घायल होने वाले लोगाें के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में बर्न वार्ड भी बनाया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीएमओ ने सभी चिकित्सकों की छुट्टी निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

जिला मेमोरियल चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने मुख्य इमरजेंसी के सामने बने वार्ड को बर्न वार्ड के रूप में तैयार करा दिया है। जिससे आवश्यकता पड़ने पर दस से 15 मरीजों को यहां भर्ती किया जा सके। दीपावली में इमरजेंसी ड्यूटी करने वालों चिकित्सकों की सूची जारी कर दी गई है। सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि दीपावली पर जिला मेमोरियल व संयुक्त जिला चिकित्सालय के साथ ही सभी नौ सीएचसी पर इमरजेंसी सेवा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें