फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जमीन पर कब्जा करना चाहते दबंग, उखाड़ फेंके पिलर

Sat, 27 Jul 2024 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के कोतवाली व थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। हरैया थाने में गनेशपुर नंदापुरवा निवासी हरिकांत यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि कोर्ट के आदेश के बाद जमीन की पैमाइश हुई। राजस्व कर्मियों ने पैमाइश करके पिलर लगवाया था, जिसे दबंगों ने उखाड़कर फेंक दिया है, अब वह जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जिस पर थाना समाधान दिवस प्रभारी बदरुद्दीन खान ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन

हरैया थाने पर ही बल्दीडीह निवासी हीरालाल मौर्य ने प्रार्थना पत्र दिया कि गांव के कुछ लोग उनके खेत कब्जा कर रहे हैं। लंबीकोहल की सुनीता देवी ने जमीनी विवाद से संबंधी प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनके पटीदार घर कब्जा कर रहे हैं। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक वंश गोपाल सिंह, उदय राज कश्यप, हल्का लेखपाल पंकज यादव आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर थाने में ग्राम जगदीशपुर निवासिनी श्यामकली जमीन का पैमाइश कराने जाने की फरियाद लगाई। ग्राम सूरतसिंहडीह निवासी अशर्फीलाल ने शिकायत किया कि वह अपने जर्जर हो चुके मकान को गिरवाकर नया मकान बनवाना चाहते हैं, लेकिन विपक्षी उन्हें मकान नहीं बनवाने दे रहे हैं। वहीं गैसडी कोतवाली में समाधान दिवस में कुल पांच मामले आए। दो मामलों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। नगर कोतवाली, देहात कोतवाली, उतरौला कोतवाली, गैसड़ी, पचपेड़वा, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग व सादुल्लाहनगर सहित सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन कर पीड़ितों की शिकायत सुनी गई।
मौके पर जाकर करें शिकायतों का निस्तारण
गौरा चौराहा। स्थानीय थाने पर आयोजित समाधान दिवस में डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश समाधान दिवस में आने वाले शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ करें। राजस्व से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम बनाकर मौके पर जाए और समय सीमा के अंदर शिकायतों का निस्तारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें