फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तुलसीपुर में 150 घरों के छज्जे व सीढ़ियों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
-बलरामपुर के तुलसीपुर में अतिक्रमण हटाते नगर पंचायत कर्मी ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर।अतिक्रमण के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को सड़क किनारे नालों पर अवैध रूप से बनाए गए 150 घरों के छज्जे व सीढ़ियां जेसीबी से ध्वस्त कर दी गईं। अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में मिल चुंगी नाका से पुरानी बाजार, स्टेशन रोड होते हुए लाल चौराहे तक अभियान चलाया गया। कुछ स्थानों पर हल्की नोकझोंक की स्थिति भी बनी, लेकिन प्रशासन की सख्ती के आगे अतिक्रमणकारियों को पीछे हटना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से पूर्व में ही लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हटाए गए स्थानों पर पुनः अतिक्रमण करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था सुधारने और आमजन की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान तहसील प्रशासन, नगर पंचायत कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
गैसड़ी में 110 स्थानों पर चला बुलडोजर
गैसड़ी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान के तहत मंगलवार को 110 जगह से अवैध कब्जा हटाया गया। पुलिस चौकी से लेकर के स्टेशन मोड तक अतिक्रमण की गिरफ्त में आने वाले टिनशेड, दीवार आदि हटाई गई। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने पहले से ही दुकानों के सामने अतिक्रमण को हटा लिया था। जिन लोगों ने नहीं हटाए, उनका अवैध अतिक्रमण प्रशासन ने हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें